अर्थ : किसी वस्तु आदि पर किसी वस्तु, क्रिया आदि का असर पड़ना।
उदाहरण :
गायिका की मधुर आवाज़ ने मुझे प्रभावित किया।
पर्यायवाची : असर करना, असर डालना, छाना, छाप छोड़ना, प्रभाव डालना, प्रभावित करना, रंग जमाना
अर्थ : किसी वस्तु को घुले हुए रंग में डालकर या डुबाकर रंगीन करना।
उदाहरण :
दादी धोती रंग रही हैं।
पर्यायवाची : रँगना
अर्थ : किसी के रूप, गुण आदि के कारण उस पर प्रसन्न, अनुरक्त या मोहित होना।
उदाहरण :
श्याम राधा की सुन्दरता पर आसक्त है।
मीरा मोहन पर आसक्त है।
पर्यायवाची : अनुरागना, आसक्त होना, ढलना, फ़िदा होना, फिदा होना, मरना, मोहित होना, रीझना, लट्टू होना, लुढ़कना
अर्थ : रंग से युक्त होना।
उदाहरण :
घर की सारी दीवारें रंग गई हैं।
अर्थ : किसी वस्तु आदि पर किसी वस्तु, क्रिया आदि का प्रभाव पड़ना।
उदाहरण :
इस निर्णय से कुछ लोग प्रभावित हो सकते हैं।
पर्यायवाची : असर होना, छाना, प्रभावित होना, रंग जमना